Thursday 13 April 2017

स्मार्ट सिटी के नाम पर चोरो के घर खुद ही नोटों के ढेर लगा रहे है

मोदी साहेब स्मार्ट सिटी के नाम पर चोरो के घर खुद ही नोटों के ढेर लगा रहे है इसकी जीती जागती तस्वीर लुधियाना में देखी  जा सकती है। 
लुधियाना की बी एंड आर विभाग जो दो नम्बर में करोड़ो रूपए इधर से उधर कर  रहा है चपड़ासी से लेकर ऊपर तक व अफसरशाही मंत्री संतरी सब झोलिया भर रहे है। 
मंदिर में जाकर भगवान से झोलिया भरने वाली  जनता चुप चाप टैक्स देकर अपने घर के आगे पांच साल बाद बनी जो सड़क जो टूट गई है  नगर निगम से पूछने तक की  हिम्मत नहीं कर पाती क्योकि हमारे देश की जनता का एक ही नारा है 'हमे क्या लेना'. अगले पांच साल तक लोग टूटी हुई सड़क के खड्ढ़ो में ठोकरे खाते रहे गे लेकिन नगर निगम अफसरशाही कौंसलर व एम् एल ए की शान के खिलाफ एक भी शब्द  नहीं बोलेगे क्योकि उन्हें मुगलो और अंग्रेजो के खिलाफ विरोध करके फांसी चढ़ने का डर 75 साल बाद आज भी उनके खून व दिमाग में बसा हुआ है जिसे आज तक हमारी सेकुलर सरकार
व धर्म उसे खत्म नहीं कर पाया है।  

No comments:

Post a Comment